World athletics championship 2022: नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले मात्र दूसरे भारतीय;

नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीत कर इतिहास रच दिया है, टोक्यों ओलंपिक के बाद वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में पदक जीत कर उन्होंने भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है।

 

World athletics championship 2022

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में नीरज चोपड़ा ने इतिहास रचते हुए रजत पदक जीता, वह ऐसा करने वाले मात्र दूसरे भारतीय एथलेटिक्स है, इससे पहले अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2003 में लॉन्ग जंप में कांस्य पदक जीता था।

नीरज चोपड़ा ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 88.13 मीटर भाला फेंक कर दूसरा स्थान प्राप्त किया, और देश के लिए सिल्वर मेडल जीत कर करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया है। 

नीरज चोपड़ा का फाइनल में शुरुआत कुछ खास नहीं रहा पहले प्रयास में ही फौल हो गया इसके बाद दूसरी प्रयास में मात्र 82.39 मीटर ही भाला फेंक सकें, इसके बाद धीरे-धीरे सुधार करतें हुए चौथे प्रयास में उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ 88.13 मीटर वाला भाला फेंक कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। 

एंडरसन पीटर्स ने लगातार तीन बार 90 मीटर के पार भाला फेंक कर स्वर्ण पदक जीता और इसमें उनका सबश्रेष्ठ थ्रो रहा 90.54 का। पीटर्स ने लगातार दूसरी बार वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले Jakub Vadlejch ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 88.09 मीटर का रहा। 

पाकिस्तान के खिलाड़ी अरशद नदीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 86.16 मीटर भाला फेंक कर पांचवें स्थान पर रहे, और इस बार भी कोई पदक जीतने में नाकाम रहें। 

 टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में भी रजत पदक जीतकर लोगों का दिल जीत लिया है, और यह सीखाया है कि बड़ी सफलता मिलने के बाद भी ना रुकना ही, असली कामयाबी की वजह बनती है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने