सुभाष चंद्रा जी के वहां कोई अगर मिलने जाए तो उसके साथ बिल्कुल सुसंस्कृत ढंग से व्यवहार किया जाता है। अपने व्यस्त दिनचर्या के बावजूद अपने क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों से मिलते हैं।
देश के जाने-माने उद्योगपति एवं मीडिया सम्राट के नाम से सुप्रसिद्ध डॉक्टर सुभाष चंद्रा की व्यस्तता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह इतने व्यवसायों से संबंध रखते हैं, जितने दिन में घंटे नहीं होते हैं। फिर भी उन सभी चीजों को दरकिनार करके, अपने क्षेत्र की जनता के साथ हमेशा उनका संबंध मधुर रहा है। वह हमेशा अपने क्षेत्र आते रहते हैं और मजलूम और परेशान लोगों की बात सुनकर उसका शीघ्र समाधान हो सके, उसके लिए कार्य भी करते हैं। हिसार शहर और यहां की जनता डा. सुभाष चंद्रा पर गर्व महसूस करती है कि हम इस पवित्र भूमि पर जन्मे है, जहां पर सुभाष चंद्रा जैसे महान व्यक्तित्व ने जन्म लिया है। सुभाष चंद्रा जी के वहां कोई अगर मिलने जाए तो उसके साथ बिल्कुल सुसंस्कृत ढंग से व्यवहार किया जाता है। खाना-पीना और नाश्ता सामने प्रस्तुत किया जाता है और व्यक्ति की बात भी सुनी जाती है और स्वयं सुभाष चंद्रा जी अपना कीमती वक्त यहां की जनता को दे कर खुद उनकी परेशानियों को सुनकर निदान करवाते हैं।
इसी कारण पूरे शहर एवं पूरे राष्ट्र में डॉक्टर सुभाष चंद्रा की एक अलग प्रतिष्ठा है, जो उनको सभी उद्योगपतियों से अलग करती है और सम्मान का अधिकारी बनाती है।