Commonwealth games 2022:
भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए अभी तक 9 स्वर्ण पदक, 8 रजत पदक और 9 कांस्य पदक सहित कुल 26 पदक जीते हैं;
इंग्लैंड में हो रहे हैं कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए अभी तक 9 स्वर्ण पदक, 8 रजत पदक और 9 कांस्य पदक सहित कुल 26 पदक जीते हैं, इसके साथ ही मेडल टैली में भारत पांचवें स्थान पर है, और ऑस्ट्रेलिया 50 स्वर्ण पदक सहित कुल 140 पदक के साथ पहले स्थान पर बना हुआ है।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में कूल 72 देश हिस्सा ले रहे हैं, इसमें भारत ने भी 20 खेलों के लिए 200 से ज्यादा खिलाड़ियों को इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेलों में प्रतिस्पर्धा के लिए भेजा है। अभी तक खेले गए सभी प्रतिस्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ियों ने काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है, आइए जानते हैं अभी तक किस खिलाड़ी ने भारतीय तिरंगा को विदेशी धरती पर शान से लहराया है।
रेसलिंग (Wrestling)
भारतीय रेसलर साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया और दीपक पुनिया ने अपने अपने भार वर्ग में भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है, इनके अलावा अंशु मलिक ने रजत पदक और दिव्या काकरण और मोहित ग्रेवाल ने कांस्य पदक जीता।
भारोत्तोलन (Weight lifting )
भारतीय स्टार वेट लिफ्टर मीराबाई चानू ने भारत के लिए महिलाओं के 49 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीत कर इतिहार रच दिया। इनके अलावा जेरेमी लालरिननुंगा और अंचिता शुलि नेवी ने भी पुरुषों के क्रमशः 67 किलोग्राम और 37 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया।
संकेत महादेव सागर ने पुरुषों के 55 किलो और विकास ठाकुर ने 96 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीता, इनके अलावा विद्यारानी देवी ने भी महिलाओं के 55 किलो भार वर्ग में देश के लिए रजत पदक जीत, और गुरुराज पूजेरी ने 61 किलो, हरिंदर कौर ने 71 किलो और लवप्रीत सिंह ने 109 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।
लॉन बॉल (Lawn Bowl)
इतिहास में पहली बार भारतीय महिला लॉन बॉल टीम नेम कॉमनवेल्थ गेम 2022 में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया हैI
टेबल टेनिस (Table Tennis)
भारत के पुरुष टेबल टेनिस टीम ने कॉमनवेल्थ 2022 में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है
जूडो में भारतीय खिलाड़ी सुशीला देवी ने महिलाओं के 48 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीता इनके अलावा विजय कुमार यादव ने पुरुषों के 60 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है
स्क्वाश मैं सौरव घोषाल ने पुरुष एकल खेल में भारत के लिए कांस्य पदक विजेता।
पैरा पावर लिफ्टिंग में भारतीय खिलाड़ी सुधीर ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया ।
अभी तक खेलें गए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अनेक मेडल जीते हैं और आगे होने वाले अनेक प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों से भी काफी उम्मीदें हैं, और पूरे देश की शुभकामनाएं उनके साथ हैं।
congratulations to all
जवाब देंहटाएंपुरे भारत को सबपे गर्व हैं।
जवाब देंहटाएं